फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कबीरधाम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, मनी ट्रांसफर के जरिए ठगे डेढ़ करोड़ रुपये; ठगों का एजेंट पकड़ा गया

Tue, 03 Jun 2025 01:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की साइबर ठगी में मोहन लाल जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम के जरिए ठगों के लिए मनी ट्रांसफर एजेंट बनकर 18 से अधिक बैंक खातों का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने मंगलवार को साइबर ठगी के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहन लाल जायसवाल, ग्राम सुरजपुरा, थाना बोड़ला, कमीशन के लालच में ऑनलाइन ठगों के लिए मनी ट्रांसफर एजेंट के रूप में काम करता था। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C), गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मोहन लाल टेलीग्राम के 'HK Pay' और 'AC Pay' जैसे ग्रुप्स से जुड़कर साइबर अपराधियों के संपर्क में था। उसने अपने और परिजनों के नाम पर बंधन बैंक, डीसीबी बैंक, आईडीबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में 18 से अधिक खाते खुलवाए। इन खातों के जरिए डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की रकम का लेनदेन किया गया, जो देशभर में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से जुड़ी है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी घर बैठे पैसे कमाने के लालच में इस अपराध में शामिल हुआ। वह ठगी की रकम अपने खातों में प्राप्त कर अन्य खातों में ट्रांसफर करता था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था। जब उसके पहले खाते फ्रीज हुए, तो उसने माता-पिता और अन्य परिजनों के नाम पर नए खाते खुलवाए और उसी गतिविधि को जारी रखा। पुलिस चौकी पोंड़ी में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें