कबीरधाम की थाना पंडरिया पुलिस के हत्थे दो शातिर चोर चढ़े हैं। आरोपी घूम-घमकर बैंक के बाहर पहले रेकी करते थे, इसके बाद मौका मिलने पर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। थाना पंडरिया पंजाब एजेंसी के पास से एक लाख 75 हजार तो कुकदूर स्टेट बैंक के पास से दोनों आरोपियों ने दो लाख पचास हजार रुपये की चोरी की थी।
प्रार्थी सुखदेव प्रसाद चन्द्रवंशी निवासी रूसे थाना पांडातराई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह केसीसी से पैसा निकालने स्टेट बैंक पंडरिया आया था। बैंक से 1,75,000 हजार रुपये कैश निकालने के बाद पीले रंग के झोले में रखकर अपने मोटर सायकल से धान बीज खरीदने कुकदूर रोड पंजाब एजेंसी गया। पंजाब एजेंसी पास अपने मोटर सायकल के डिक्की में पैसे को रखकर बीज खरीदने दुकान चला गया। वापस आकर देखा तो गाड़ी की डिक्की में रखे रुपये एवं कागजात चोरी कर लिए गए।
प्रार्थी केदारनाथ माठले निवासी नेऊर ने थाना कुकदुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी मोटर साइकिल से धान बिक्री का पैसा निकालने व केसीसी का पैसा पटाने जिला सहकारी बैंक कुकदूर गया था। जिला सहकारी बैंक से धान बिक्री की रकम 2,50,000 रुपये निकाल कर झिल्ली में लपेट केसीसी लोन पटाने ग्रामीण बैंक कुई गया। लोन नहीं जमा होने से साप्ताहीक बाजार कुई जाकर एसबीआई एटीएम के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर सब्जी लेने बाजार गया। सब्जी खरीदकर वापस मोटर साइकिल के पास आकर देखा तो डिक्की में लाल रंग की झिल्ली में रखे रूपये एवं दस्तावेज को किसी ने चोरी कर लिया है।