फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: कबीरधाम में 300 क्विंटल अवैध धान से लदा ट्रक जब्त, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Wed, 18 Nov 2026 03:42 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले के चिल्फी में खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने 300 क्विंटल अवैध धान से लदा ट्रक जब्त किया है। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई की। धान खरीदी सीजन में अवैध परिवहन पर निगरानी तेज।
विज्ञापन
कबीरधाम में 300 क्विंटल अवैध धान से लदा ट्रक जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी शुरू होते ही अवैध परिवहन और धान को खपाने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कबीरधाम जिले के चिल्फी क्षेत्र में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 300 क्विंटल अवैध धान से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। प्रशासनिक अधिकारियों को अंदेशा है कि इस धान का परिवहन नियमावली के खिलाफ किया जा रहा था। अधिकारियों ने फिलहाल धान की पूरी खेप के साथ वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जांच टीम ने पकड़ा संदिग्ध धान
धान खरीदी के मौजूदा मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के मुख्य रास्तों और संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी निगरानी काफी मजबूत कर दी है। इसी विशेष अभियान के तहत चिल्फी इलाके के मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान संयुक्त टीम ने एक बड़े ट्रक को आते देखा और उसे रोककर पूछताछ शुरू की। अधिकारियों ने चालक से धान से संबंधित वैध दस्तावेज और परिवहन की अनुमति की जानकारी मांगी। चालक की ओर से कोई सही दस्तावेज पेश न कर पाने पर अधिकारियों ने तत्काल कदम उठाया और 300 क्विंटल धान से लदे ट्रक को मौके पर ही रोककर जब्ती प्रक्रिया पूरी की।

खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन की अगुवाई में की गई। संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर कागजातों की बारीकी से जांच की और धान की जब्ती का पंचनामा तैयार किया। जिला प्रशासन का मानना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही सीमावर्ती इलाकों से अवैध रूप से धान लाकर सरकारी केंद्रों में बेचने का प्रयास किया जाता है। इसी आशंका के चलते कबीरधाम जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों, जांच चौकियों और प्रमुख परिवहन मार्गों पर चौबीसों घंटे विशेष चौकसी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें