फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सल प्रभावित गांव बुडरा में खेलों की गूंज: धमतरी में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, कलेक्टर-एसपी पहुंचे

Tue, 04 Nov 2025 06:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

नगरी विकासखंड के नक्सल प्रभावित गांव बुडरा में पुलिस प्रशासन की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में शांति, खेल और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
नक्सल प्रभावित गांव बुडरा में खेलों की गूंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के नक्सल प्रभावित गांव बुडरा में पुलिस प्रशासन की ओर से सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में शांति, खेल और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक और वनमंडलाधिकारी कृष्ण जाधव उपस्थित रहे। अधिकारियों के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजे के साथ स्वागत जुलूस निकालकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


डीएफओ कृष्ण जाधव ने बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों का आनंद लेते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं का उत्साह और खेल प्रतिभा सराहनीय है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। आपके गांव का उत्साह और एकता काबिले तारीफ़ है। नक्सलवाद जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दें।

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में जिले में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी, जिसके लिए नगरी में सैनिक प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की जा रही है। युवाओं को इस प्रशिक्षण केंद्र का लाभ उठाने की अपील की गई, जहाँ उन्हें फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने विजेता टीमों को शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान किए। अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भी वितरित किए गए। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में कारीपानी टीम ने बुडरा को हराकर विजय हासिल की, वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में मारियामारी ने बरौली को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस आयोजन से नक्सल प्रभावित इलाके बुडरा में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और सहभागिता का संदेश प्रसारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें