फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: नहीं रहा 228 बटालियन का हिस्सा 'K9 रोलो', सीआरपीएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए किया अंतिम संस्कार

Fri, 16 May 2025 12:37 PM IST
अमन कोशले एएनआई, रायपुर

सार

दो वर्षीय रोलो को 27 अप्रैल 2025 को मृत घोषित कर दिया गया था , जिसकी मौत का कारण 200 मधुमक्खियों के डंक के बाद एनाफिलेक्टिक शॉक बताया गया था। के9 रोलो 228 बटालियन में शामिल था।
विज्ञापन
सुकमा जिले में 228 बटालियन के K9 रोलो का निधन हो गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 228 बटालियन के K9 रोलो का निधन हो गया। खास ऑपरेशन से लौटते समय मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ के जवानों ने के9 रोलो को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उसका अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन


दो वर्षीय रोलो को 27 अप्रैल 2025 को मृत घोषित कर दिया गया था , जिसकी मौत का कारण 200 मधुमक्खियों के डंक के बाद एनाफिलेक्टिक शॉक बताया गया था। के9 रोलो 228 बटालियन में शामिल था। 


दरअसल, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा हिल्स में एक विशेष ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी से लौटते समय रोलो और उसके हैंडलर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था। सीआरपीएफ के जवानों ने के9 रोलो को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए उसका अंतिम संस्कार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें