मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करते बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दौरे पर हैं। वहां पर वो विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी शंखनाद करेंगे। नड्डा आज दिल्ली से विशेष विमान से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन किया। लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा स्थल पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके लिए हेलीकॉप्टर भेजे हैं। इस हेलीकॉप्टर में बैठकर वो जगदलपुर से नारायणपुर जाएंगे। वहां पर बीजेपी के दिवंगत नेता सागर साहू को नमन कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद शाम को जगदलपुर वापस लौटेंगे।
बताया जा रहा है कि उनके लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। इस वजह से मध्य प्रदेश से हेलीकॉप्टर भेजने की व्यवस्था की गई।