फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के गांव तक नहीं है सड़क, जोगी कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Aug 2023 05:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र में शामिल बैगा जनजाति के गांव तक पक्की सड़क नहीं है। इन लोगों की समस्या को देखते हुए जोगी कांग्रेस ने पंडरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। 
विज्ञापन
जोगी कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडरिया ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोग सड़क की समस्या से परेशान हैं। स्थिति ऐसी है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र में शामिल बैगा जनजाति के गांव तक पक्की सड़क नहीं है। इस कारण बैगाओं को आने-जाने में दिक्कत होती है। इन लोगों की समस्या को देखते हुए बुधवार को जोगी कांग्रेस ने पंडरिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। 

विज्ञापन


ज्ञापन देने पहुंचे जोगी कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि पंडरिया ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पक्की सड़क नहीं है। ग्राम पंचायत लिम्हईपुर का आश्रित ग्राम करपी और मुड़की तक कच्ची सड़क है। यहां कई बार पक्की सड़क निर्माण को लेकर मांग की गई। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया गया। आने वाले 15 दिन के भीतर यहां पक्की सड़क निर्माण शुरू नहीं होता है तो ग्रामीणों के साथ मिलकर पंडरिया-कुकदूर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें