सोमवार को कबीरधाम जिले में जोगी कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को बड़ा प्रदर्शन किया है। इन्होंने खराब सड़क पर बेशर्म के पौधे लगाकर चक्का जाम किया है। दरअसल, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत मिनमिनिया सेक्टर के विभिन्न समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कर 11 सूत्रीय मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।
जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने इन्हें 20 साल तक मौका दिया, लेकिन जो गांव की मूलभूत सुविधा है। उसके लिए चक्काजाम ,धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
क्षेत्र के विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर भेंट कार्यक्रम कर रहे है, जिसमे वे सिर्फ अपनी बात कर रहे है। लोगों की समस्या का निराकरण नहीं कर रहे है। मौके पर बोड़ला तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ग्रामीण व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
ये थी प्रमुख मांग
मुख्य मार्ग से ग्राम रघ्घुपारा, बिसनपुरा तक सड़क निर्माण हो, ग्राम मिनमिनिंया मैदान से पोंड़ी तक सड़क निर्माण, ग्राम बद्दो से दियाबार तक भोरमदेव पहुंच मार्ग मे तत्काल सड़क निर्माण होना चाहिए।
ग्राम मिनमिनिया मैदान में आगामी सत्र से हायर सेकेंडरी स्कूल प्रारंभ किया जाए, ग्राम बद्दों से राम्हेपुर तक करियाआमा नहर विस्तार, मुख्य मार्ग से तिलाईभाट तक के सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन व धीमी गति से हो रही है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी का निवास कार्यस्थल मुख्यालय में हो व प्रतिदिन कार्यालय में रहने का समय निर्धारित करे। इसके अलावा अन्य मांग शामिल है।