फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job News: रायपुर में कल जॉब फेयर का आयोजन, 900 से अधिक पदों पर भर्ती, मिलेगी मोटी रकम, जानें

Thu, 28 Nov 2024 03:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

प्राइवेट नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। विभिन्न विभागों में 900 से अधिक पदों की जाएगी। इसके लिए रायपुर में जॉब फेयर का आयोजन किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 29 नवंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक Tecnotask Business Solution (BPO) Raipur द्वारा 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती सीएसए के 500 पदों पर की जाएगी। इसका 11 हजार 750 से लेकर 19 हजार प्रतिमाह वेतनमान रहेगा। दूसरी ओर  Square Business Services, नया रायपुर में 12वीं एंव उच्च शिक्षा उत्तीर्ण आवेदकों, की भर्ती सीएसए के 450 पदों पर 10500 से 15000 प्रतिमाह वेतन पर भर्ती होगी। 

इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें