फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रेणु जोगी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोली- छत्तीसगढ़ में विफल रहा 'ऑपरेशन लोटस'

Tue, 20 Sep 2022 10:01 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

रेणु जोगी ने दावा किया कि जेसीसी (जे) के दो विधायक धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा ने 27 अगस्त को रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक समारोह में भाग लिया और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
रेणु जोगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों 'ऑपरेशन लोटस' काफी चर्चा में रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी ने मंगलवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऑपरेशन लोटस छत्तीसगढ़ में विफल रहा। भाजपा ने उनकी पार्टी को खुद के साथ मिलाने की साजिश रची थी, लेकिन योजना विफल रही।

विज्ञापन


रेणु जोगी ने दावा किया कि जेसीसी (जे) के दो विधायक धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा ने 27 अगस्त को रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक समारोह में भाग लिया और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी का अस्तित्व को बचाने के लिए धर्मजीत सिंह को जेसीसी (जे) से निष्कासित कर दिया गया था।

अमित शाह के कार्यक्रम में बिना बताए चले गए धर्मजीत 
रेणु जोगी ने कहा कि इस संबंध में हमने अपने विधायक धर्मजीत सिंह और प्रमोद शर्मा से कई बार चर्चा की थी और उनसे भाजपा के जाल में न फंसने का अनुरोध किया था। इसके बावजूद दोनों ने 27 अगस्त को रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बिना मुझे बताए चले गए। आगे उन्होंने दावा किया कि दोनों विधायकों ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इसलिए पार्टी के अस्तित्व को बचाने के लिए धर्मजीत सिंह को निष्कासित किया गया। इसी वजह से ऑपरेशन लोटस छत्तीसगढ़ में विफल रहा।
विज्ञापन


भाजपा ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि भाजपा ने रेणु जोगी के आरोपों को खारिज किया है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने रेणु जोगी और अमित जोगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दो सदस्यों- मां और बेटे वाली पार्टी के विलय के लिए किसी भी तरह का ऑपरेशन चलाने की आवश्यकता नहीं है।

धर्मजीत सिंह के बारे में निष्कासन पत्र
बता दें कि जेसीसी (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक रेणु जोगी ने रविवार को एक पत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को विधायक के निष्कासन की जानकारी दी। 

रेणु जोगी ने पत्र में लिखा, “पार्टी की कोर कमेटी ने दुख के साथ एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जेसीसी (जे) विधायी दल के नेता धर्मजीत सिंह, जो लोरमी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सिंह को अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के हितों की अनदेखी करने और पार्टी के संस्थापक दिवंगत अजित जोगी द्वारा निर्धारित सिद्धांतों के खिलाफ काम करने के लिए निष्कासित किया गया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें