छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में एक सीआरपीएफ जवान के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त सूचना के मुताबिक 28 वर्षीय जवान ने कथित तौर पर अपनी ही रायफल से गोली मारी है। दंतेवाड़ा में यह जवान सीआरपीएफ की 211 बटालियन में तैनात था।
सीआरपीएफ के जवान द्वारा आत्महत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल जून के महीने में दिल्ली में सीआरपीएफ के 25 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार ने आत्महत्या की थी।
Dantewada (Chhattisgarh): 28-yr old jawan of 211 battalion CRPF allegedly committed suicide by shooting himself with his own rifle in Bhejji pic.twitter.com/AIXkHLeNHf
— ANI (@ANI_news) December 14, 2016