फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: गोवंश तस्करों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन शंखनाद में 8 गोवंश मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 04:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

जशपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कार्रवाई करते हुए आठ गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत कार्रवाई करते हुए आठ गोवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने पशु तस्करी के दो पुराने मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
कुनकुरी थाना पुलिस की टीम ने टांगरबहरी मार्ग पर घेराबंदी कर वासुदेवपुर निवासी अशोक कुमार यादव(37) को आठ गोवंशों के साथ पकड़ा। आरोपी मवेशियों के परिवहन से जुड़ा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है।
 
पुराने मामलों में पांच फरार आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने पशु तस्करी के दो पुराने मामलों में फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला 6 जनवरी  को डूमरटोली क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने 10 गोवंशों को मुक्त कराया था। दूसरा मामला 22 फरवरी  का किनकेल क्षेत्र का है, जिसमें चार गोवंश मुक्त कराए गए थे। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर पांचों फरार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों में डूमरटोली निवासी बीरबल राम भगत (45), लोदाम निवासी  मोहम्मद अफसर खान (37), खरवाटोली निवासी शाहिद खान (26), मधुबन टोली निवासी  मुस्तकीम खान (48) और खरवाटोली निवासी  ताजुद्दीन खान (43) शामिल हैं।
विज्ञापन

 
अब तक 985 गोवंश कराए मुक्त
जशपुर पुलिस के अनुसार ऑपरेशन शंखनाद के तहत जनवरी 2026 से अब तक 86 मामलों में 985 गोवंशों को तस्करों से मुक्त कराया जा चुका है। अभियान के दौरान पुलिस ने 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और तस्करी में प्रयुक्त 31 वाहनों को जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस गोवंश तस्करी को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि तस्करी के पूरे तंत्र को ध्वस्त करने के लिए मुखबिर प्रणाली को मजबूत किया गया है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें