फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: मछली पकड़ने गए युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, दो बाल-बाल बचे

Sun, 23 Jul 2023 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना के वक्त युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था।
विज्ञापन
Janjgir Champa News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम खैजा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। घटना के वक्त युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। वहीं दो युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बचे है। दोनों बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान राकेश रोहिदास (24) साल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बयाता कि राकेश रोहिदास रोजी मजदूरी का काम करता है। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार की शाम करीबन तीन बजे मुड़पार के तालाब में मछली पकड़ने गया हुआ था। इस दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें राकेश रोहिदास घायल हो गया था जिसे उपचार के लिए बलौदा सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक राकेश की शादी हो चुकी है, उसका एक छोटा बच्चा भी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें