फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: धारदार हथियार से युवक पर हमला, काम से लौटते समय की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। युवक महेंद्र साहू पर दो से तीन नकाब पोस बदमाशो ने चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला कर 15 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
धारदार हथियार से युवक पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। युवक महेंद्र साहू पर दो से तीन नकाब पोस बदमाशो ने चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला कर 15 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। जहां युवक के शरीर में गहरी चोट के निशान है। सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


दअसल घायल युवक महेन्द्र साहू रात के करीबन 9 से 9.15 बजे अपने काम से वापस लौट रहा था। उसने सिंघानिया पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डालकर जा रहा था। इस बीच CCI सड़क के पास पहुंचा कि दो से तीन नकाब पोस अज्ञात बदमाश खड़े हुए थे। तब महेन्द्र साहू को जबरदस्ती रोक कर पैसे की मांग करने लगे महेंद्र ने अपने पास रखे 1500 रुपए को निकला कर दिया।

वहीं मोबाइल को लूटने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर उसमें से एक बदमाश ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला किया जिससे महेंद्र साहू लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे देख मोबाईल छोड़ बदमाश भागने में सफल रहे। महेन्द्र साहू ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया गया है। वही मामले में अकलतरा पुलिस में अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन


तीनों आरोपी मुकेश्वर उर्फ मुकेश पटेल 22 वर्ष, संतोष कुर्रे 21 वर्ष और मनीष यादव 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14 हॉस्टल मोहल्ला कोटाडबरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं, आरोपियों के कब्जे से लूट के 1,020 रुपये नकदी रकम और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल चाकू को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें