जांजगीर चांपा जिले में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले का जांच में जुटी है।

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार युवक सिद्धार्थ तिवारी 37 वर्ष जोकि गुरुवार को अपने घर में अकेला था। युवक की पत्नी सड़क हादसे में घायल हुए अपने भाई को देखने गई थी। मां भी घर में नहीं थी बिलासपुर गई हुई थी। तभी युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमे लिखा है कि मैं खुद से परेशान होकर आत्महत्या तक रहा हूं, इसमें किसी की कोई गलती नहीं है, संजू भइया मेरी पत्नी बच्चे और मां का ख्याल रखना। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।