फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रेलर ने शख्स को कुचला, आरोपी चालक हुआ फरार

Wed, 05 Jun 2024 03:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के कोसमंदा गांव मुख्य मार्ग में ट्रेलर वाहन चालक ने मोटर साइकिल सवार अधेड़ को अपनी चपेट में लेकर कुचला है। हादसे में अधेड़ भागीरथी साहू 54 वर्ष की घटना स्थल में ही मौत हुई है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक के उड़ परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के कोसमंदा गांव मुख्य मार्ग में ट्रेलर वाहन चालक ने मोटर साइकिल सवार अधेड़ को अपनी चपेट में लेकर कुचला है। हादसे में अधेड़ भागीरथी साहू 54 वर्ष की घटना स्थल में ही मौत हुई है। वह पीआईएल में गाड़ी चलने का काम करता था। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,मंगलवार की दोपहर चोरिया निवासी भागीरथी साहू पीआईएल कंपनी में वाहन चलाने का काम करता है। वह अपने घर से मोटर साइकिल से पीआईएल अपने काम में जा रहा था तभी कोरबा से रायगढ़ कोयला लेकर जा रही ट्रेलर वाहन ने तेज रफ्तार से मोटर साइकिल सवार को ठोकर मारी और कुचलते हुए  करीबन 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। 

हादसे में अधेड़ की शरीर के कई हिस्से हुए है। वही ट्रेलर वाहन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी चांपा पुलिस को मिलने पर घटना स्थल पहुंची और शव को सड़क से उठाकर पीएम के लिए भेजा गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। ट्रेलर वाहन को पुलिस ने जब्त कर थाना लेकर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कारक शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वही चालक की तलाश चांपा पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें