फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: होटल सुमित इन में करंट लगने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 18 Apr 2025 03:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

चांपा शहर के एक होटल में बिजली का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब जय केवंट नामक युवक होटल में इलेक्ट्रिक फिटिंग का कार्य कर रहा था। काम के दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांपा शहर के एक होटल में बिजली का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब जय केवंट नामक युवक होटल में इलेक्ट्रिक फिटिंग का कार्य कर रहा था। काम के दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही घायल युवक को तुरंत एनकेएच अस्पताल चांपा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जय केवंट (20 वर्ष), निवासी खरखौद थाना पामगढ़, के रूप में हुई है। जय की माता का नाम उषा केवंट बताया गया है। घटना के बाद प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही सामने आई है, जिससे यह दुखद हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था, जिसकी वजह से युवक करंट की चपेट में आ गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी  गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है। घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा मानकों की सख्त निगरानी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें