फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े, नशे का आदी था मृतक

Fri, 15 Nov 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के कोटमीसोनार से होकर गुजरी चौथी रेल लाइन में युवक राम कुमार केवट की टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के कोटमीसोनार से होकर गुजरी चौथी रेल लाइन में युवक राम कुमार केवट की टुकड़ों में कटा हुआ शव मिला। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ये हादसा हुआ है। अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,, गुरुवार की रात करीबन 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चौथी रेलवे ट्रैक की लाइन में कोई व्यक्ति मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। 

 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची, रात में मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं होने पर शव रेलवे ट्रेक में ही पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह करीबन 9 बजे पुलिस घटना स्थल पहुंची,मृतक की पहचान कोटमीसोनार निवासी राम कुमार केवट 40 वर्ष के रूप में की गई। मृतक युवक राम कुमार के  हाथ, पैर , सिर और शरीर के कई जगहों में गम्भीर चोट के निशान हैं अंदेशा है कि रेलवे ट्रेक को पार करने के दौरान मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल भेजा गया। 
 

परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि गुरुवार की रात 7.30 बजे करीबन राम कुमार केवट नशे की हालत में घर आया था कुछ देर बाद फिर घर से बाहर निकल गया था। जिसके बाद वह रात तक घर नहीं पहुंचा था।फिलहाल अकलतरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है,शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें