जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी के खदान में डूबने से मजदूर विकेश बिंझवार की मौत हुई है। 19 घंटे बाद शव को DDRF की टीम ने बाहर निकाला है।
जांजगीर चांपा जिले के नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के ग्राम करमंदी के खदान में डूबने से मजदूर विकेश बिंझवार की मौत हुई है। 19 घंटे बाद शव को DDRF की टीम ने बाहर निकाला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दअरसल मजदूर विकेश बिंझवार 25 वर्षीय जोकि मंगलवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच खदान के अंदर भरे पानी को निकालने के लिए रोज की राहत पम्प को चालू करने के लिए नीचे रस्सी के सहारे उतर रहा था।
विज्ञापन
वहीं ऊपर में खड़े अन्य मजदूरों ने देखा कि रस्सी टूट गई और मजदूर विकेश बिंझवार के पत्थरों से फसलने लगा उसके सिर पर लकड़ी पड़ने से लगता है बेहोश हो गया। जिससे वह खदान के गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर नैला चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची वही DDRF की टीम को बुलाया गया था मगर रात होने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका। आज बुधवार की सुबह से DDRF की टीम ने खोज बीन शुरू की तो मजदूर विकेश बिंझवार का शव 19 घंटे के बाद 30 फिट से अधिक गहरे पानी से बाहर निकाला गया। नैला चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।