फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: आरा मिल में आग लगने से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख, दमकल कर्मियों ने बामुश्किल पाया काबू

Wed, 06 Nov 2024 02:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा में आरा मिल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।
विज्ञापन
आरा मिल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा में आरा मिल में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है, अंदेशा जताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीबन 10 बजे अचानक आनन्द आरा मिल परिसर से धुआं उठने लगा, देखते ही देखते आग की लपटे बढ़ गईं। जहां आग लगी थी उसके बगल में हॉस्पिटल भी है जहां मरीज भर्ती थे। आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और बलौदा पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें