फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa:महिला से गैंगरेप, कमरे में ले जाकर बारी-बारी वारदात को दिया अंजाम, चारों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 May 2025 08:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चापा

सार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में घर के कमरे में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें चांपा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में घर के कमरे में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें चांपा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला घटना 18 मई की दोपहर की है जब वह अपने पिता के साथ घर पर थीं। इस बीच मनोज कुमार पटेल 33 वर्ष,नरेंद्र कुमार पटेल 37 वर्ष रामकुमार पटेल तीनो भाई और धरम चौहान 53 वर्ष जोकि पूर्व  परिचय का होने पर उनके घर आना - जाना लगा रहता था। 18 मई को चारों उसके घर पर थे। सभी ने खाना खाया जिसके कुछ देर बाद पीड़ित महिला का पिता सोने चला गया। जिसका फायदा उठाकर चारों आरोपियों ने मिलकर युवती को जबरन पकड़ लिया और दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद चारों मौका देख फरार हो गए।

विज्ञापन


दूसरे दिन डरी सहमी पीडिता ने अपने साथ हुए घटना को उसकी मां जब बाहर से घर आई तो जानकारी दी जिसके बाद चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई इस दौरान आरोपी रायगढ़ -कोरबा रोड की ओर ट्रक में बैठकर भाग रहे है सूचना पर पुलिस टीम ने करतला के पास ट्रक से चारों आरोपियों को पकड़ कर चांपा थाना लेकर पहुंची। जिसके बाद पूछताछ करने पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें