फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: हसदेव नदी में मिला महिला का शव, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

Tue, 07 Oct 2025 04:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना के एनीकेट में एक 30-40 वर्ष की अज्ञात महिला का हसदेव नदी में शव मिला हैं। मृतका महिला की पहचान नहीं हो पाई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा है या फिर हत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना के एनीकेट में एक 30-40 वर्ष की अज्ञात महिला का हसदेव नदी में शव मिला हैं। मृतका महिला की पहचान नहीं हो पाई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा है या फिर हत्या पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


नवागढ़ थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि ग्राम तालदेवरी में बने एनीकेट में एक महिला की लाश को हसदेव नदी में तैरता हुआ ग्रामीणों ने देखा गया जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाश को हसदेव नदी से DDRF टीम की मदद से बाहर निकला गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम ने लाश की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देखने पर ऐसा प्रतीक हो रहा है कि लाश 1 से 2 दिन पुरानी है। हादसा हुआ है या फिर हत्या कर फेंकी गई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मृतिका की पहचान के लिए फोटो सभी थाना क्षेत्र में भेज दिया गया है। आगे जांच पड़ताल की जा रही है। महिला की पहचान के लिए एक काले रंग का ब्लाउज,दोनो हाथों में लाल रंग की चूड़ी पहनी है शरीर पर अन्य कपड़े नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें