फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में हादसा: कैप्सूल वाहन और ट्रक आपस में भिड़े, एक महिला की जान बचाने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 05 Aug 2023 07:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के केरा रोड में एक कैप्सूल वाहन और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। सड़क पर चल रही महिला को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। दोनों वाहनों के चालक केबिन में ही फंसे रहे। रायगढ़ से रायपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन
जांजगीर चांपा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के केरा रोड में कैप्सूल वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालक केबिन में ही फंसे रहे। रायगढ़ से रायपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग घंटों बाधित रहा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से केबिन में फंसे चालकों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इसके बाद दोनों चालकों को अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर के किस्म अस्पताल रेफर किया गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, कैप्सूल वाहन क्रमांक 22 X 8122 का चालक अस्तउल मुस्तफा वाहन लेकर बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। वहीं ट्रक चालक खिरो लाल जांगड़े उम्र 37 साल ट्रक क्रमंक सीजी 06 GQ 9155 जिसमें कोयला लोड था। जोकि रायगढ़ की ओर से बिलसपुर जा रहा था। तभी रायगढ़ से बिलासपुर मुख्य मार्ग केरा रोड पर इन दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। 

दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी। जिससे दोनों वाहन चालकों के केबिन के परखच्चे उड़ गए और दोनों केबिन में ही फंस गए। हादसे के बाद दोनों तरफ का आवागमन घंटो बंद रहा। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर शिवरीनारायण थाने से टीम पहुंची। केबिन में फंसे दोनों चालकों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। दोनों चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों चालको को किस्म अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ कराया गया। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि,एक विक्षिप्त महिला जोकि सड़क में पैदल चल रही थी जिसे बचाते हुए ट्रक चालक ने बचा लिया लेकिन सामने से आ रही कैप्सूल वाहन से जा भिड़ी। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है। शिवरीनारायण पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनो वाहनों को जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें