फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: पिकनिक मनाने गए दो युवक हसदेव नदी में डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 27 Dec 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने के गए दो युवक बह गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है।
 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने के गए दो युवक बह गए जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। कोरबा जिले के दीपका से पिकनिक मनाने परिवार के साथ पहुंचे थे। बिलासपुर एसडीआरएफ को जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह और अश्वनी सिंह अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों के द्वारा कड़ी मशक्कत   के बाद एक युवक अश्वनी सिंह 24 वर्ष के शव को बरामद किया गया है। वहीं दूसरे युवक सुमित सिंह 19 वर्ष जोकि लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। मगर कुछ पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें