फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा: 12 साल के बच्चे की मौत, परिवार के साथ पहुंचा था नहाने कुदरी बैराज

Sat, 24 May 2025 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुदरी से होकर गुजरी हसदेव नदी पर बने बैराज  के पास नहाने के लिए पानी में उतरा 12 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हुई है। 
 
विज्ञापन
डूबने से बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कुदरी से होकर गुजरी हसदेव नदी पर बने बैराज  के पास नहाने के लिए पानी में उतरा 12 साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत हुई है। मृतक बच्चे की पहचान चिराग साहू निवासी कोटा जिला बिलासपुर के रूप में की गई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार मृतक चिराग साहू अपने परिवार के साथ ग्राम महुदा रिश्तेदार दीदी -जीजा के घर घूमने आए था । आज शनिवार की सुबह 7 बजे सभी नहाने के लिए कुदरी बैराज के पास पहुंचे और नहाना रहे थे। इस दौरान परिवार के सभी लोग नहाना कर बाहर निकल कर बैठे थे। तभी चिराग साहू फिर से नहाने के लिए पेंट और टी शर्ट को पहनकर पानी में कूद गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया। परिजनों और आस पास के लोगो ने डूबता देख बचने की कोशिश की मगर कुछ नहीं पता चल पाया।।

घटना की जानकारी चांपा पुलिस को दी वही राहत दल रेस्क्यू चालू कर कुछ देर बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक देर हो चुकी थी, पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें