फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने गेमन पुल से लगाई छलांग, मछुआरों ने समय पर बचाई जान

Sat, 02 Aug 2025 03:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के हसदेव नदी के ऊपर बने गेंमन पुल से आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए महिला ने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
महिला ने गेमन पुल से लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के हसदेव नदी के ऊपर बने गेंमन पुल से आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए महिला ने छलांग लगा दी। वहीं हसदेव नदी के मछली पकड़ने पहुंचे मछुआओं ने देखा और समय रहते हुए महिला को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस को सूचना दी गई, जहां महिला को बीडीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
चांपा थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिला की पहचान लक्ष्मी सूर्यवंशी उम्र 37  निवासी हरदी अमोदा थाना नवागढ़ के रूप में की गई है। महिला से पूछताछ में पता चला कि वह अपने पति धनेश्वर सूर्यवंशी के द्वारा लगातार मारपीट गाली गलौज से प्रताड़ित होने की जानकारी दी है। आज शनिवार को वह घर से निकलकर पैदल चलते हुए यह पहुंची थीं,,यह घटना 11.30 बजे की बताई गई है। स्थानीय मछुआरों ने समय पर रहे हुए महिला को डूबने से बचाया है। यह एक सराहनीय पहल है।
 
घटना की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई है,परिजनों के साथ चांपा थाना में आने के बाद सुपर्द किया जाएगा आगे की कार्यवाही नवागढ़ थाना करेगी। फिलहाल उसे उपचार के लिए बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें