फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: चोरों के हौसले बुलंद, सूने मकान से पार किया लाखों का माल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Fri, 24 May 2024 05:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

नगर पालिका वार्ड नंबर 22 में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और कैश समेत लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
गहने नकदी समेत लाखों का माल पार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका वार्ड नंबर 22 में अज्ञात चोरों ने सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और कैश समेत लाखों का माल पार कर दिया।

विज्ञापन

 

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां राजू प्रधान वार्ड नंबर 22 में किराए के मकान पर रहा है। वह मकान में ताला लगाकर अपने परिवार को लेकर 21 अप्रैल से सक्ति जिला अपने पैतृक गांव गया था। आज 24 मई को वापस आकर देखा तो मेन गेट का दरवाजा बंद था और जौसे ही अंदर गया तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। कमरे का ताला टूटा हुआ था, सामान सारा इधर पड़ा था। चोरों ने गहने और नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया था।   

विज्ञापन

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
पीड़ित ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी कोतवाली जाकर दी। सूचना देने के बाद भी पुलिसकर्मी जांच पड़ताल के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने से पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान लग रहे हैं। सामान उसी तरह बिखरा हुआ पड़ा है।

  
विज्ञापन

21 दिन पहले भी हुई थी चोरी 

वार्ड नम्बर 19 में SECL रिटायर्ड कर्मचारी के घर में 21 दिन पहले भी चोरी की घटना हुई थी जिसमें 27.70 लाख रुपए की चोरी की गई थी। जिसका अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं साइबर टीम भी जिला मुख्याल में हो रही चोरी को पकड़ने में नाकाम है। इस तहत से पुलिसंग व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई  है। वहीं पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें