फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: भवानी माता के मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Wed, 17 Jan 2024 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

मंदिर में चोरी होने की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही सभी मंदिर पहुचे और पंतोरा पुलिस को मामले की सूचना दी। 
विज्ञापन
मंदिर में चोरी करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चाम्पा जिले के पंतोरा गांव में प्रसिद्ध माता भवानी मंदिर में 16 जनवरी की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की घटना मंदिरा में गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत पंतोरा चौकी में दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पंतोरा गाँव के प्रसिद्ध मां भवानी मंदिर के भक्तो में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पुजारी ने पूजा के लिए मंदिर का गेट खोला, और मूर्तियों को देखा जहां माँ भवानी के श्रृंगार के लिए पहनाए गए आभूषण गायब हो गए थे। मंदिर में चोरी होने की सूचना ग्रामीणों को मिलते ही सभी मंदिर पहुचे और पंतोरा पुलिस को मामले की सूचना दी। लोगों के आस्था के केंद्र भवानी मंदिर में चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पंतोरा पुलिस मौके में पहुंची और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ जांच शुरु की और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज खंगालना शुरु किया।


सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना

पंतोरा पुलिस ने मंदिर के गर्भ गृह में लागे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का निरीक्षण किया और रात 12:51 में मंदिर का ताला तोड़ कर एक युवक को मंदिर के अंदर प्रवेश करते देखा, और 12:53 तक मंदिर के अंदर मूर्ति में पहनाए गए गहनो को कैची से काट कर अपने पैंट की जेब में रखते नजर आया है, आरोपी ने अपना पहचान छुपाने के लिए हेलमेट पहन लिया था और साल से पूरे शरीर की ढँक लिया था। पुलिस अब इस फुटेज को लेकर लोगो तक पहुंचेगी और आरोपी की पहचान करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें