पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र की है जहां नाबालिग बालिका के परिजनों ने 6 सितम्बर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें नाबालिग बालिका और आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस बीच कोरबा जिले में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और नाबालिग बालिका को बरामद किया गया और महिला पुलिस के समकक्ष बयान लिया गया। जिसमें हितेश कुमार साहू के द्वारा अपने साथ भागकर लेजाना और शारीरिक संबंध बनाया गया। जिसपर आरोपी हितेश कुमार साहू (20 वर्ष)को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी मुस्लिम शेख( 19 वर्ष) ने 28.3.2024 को नाबालिग बालिका को बेइज्जत करने की नीयत से छेड़छाड़ किया और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में मैसेज किया करता था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मुस्लिम शेख घटना दिनांक से फरार हो गया। लगातार तलाश के बाद आखिरकार 1 साल बाद उसे नागपुर महाराष्ट्र से पकड़ा गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।