फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा: हार्वेस्टर चालक से 1700 रुपये की अवैध वसूली, एसपी ने लिया एक्शन; आरक्षक लाइन अटैक

Fri, 21 Nov 2025 08:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

केरा चौकी पर चेकिंग के दौरान ऑनलाइन पैसे मंगवाकर नकद वसूली करने पर एसपी विजय पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई की है। सीएसपी योगिताबाली खापर्डे को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
एसपी ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के केरा चौक के पास हार्वेस्टर चालक से दूसरे के ऑनलाइन के माध्यम से 17 सौ रुपए लेकर नगदी रकम लेने की अवैध वसूली का मामला सामने आने पर आरक्षक राजू लठेवाल को पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैक किया है। वहीं विभागीय जांच के लिए सीएसपी योगिताबाली खापर्डे को नियुक्त किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन


दअरसल, गुरुवार को सरगांव की ओर से हार्वेस्टर आ रही थी। जहां केरा चौक के पास वाहन चेकिंग के लिए पुलिस टीम तैनात थी। इस बीच हार्वेस्टर चालक को मौके पर रोक कर वाहन की दस्तावेज की जांच की गई। 

वहीं दस्तावेज में कमी होने पर चलानी कार्यवाही की जा रही थी। मगर नगदी रकम नहीं थी। इस दौरान बिना हेलमेट पहने हुए व्यक्ति को रोका जिसके बाद उसके पास नगदी रकम होने पर उसके खाते में 17 सौ रुपए हार्वेस्टर चालक से डाल दिए। 
विज्ञापन


जिसके बाद 17 सौ नगदी रकम को आरक्षक राजू लठेवाल ने रख लिया और किसी तरह का चलानी पर्ची भी नहीं दी। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को मिलने पर तत्काल प्रभाव से जांजगीर थाने में पदस्थ आरक्षक राजू लठेवाल को लाइन अटैक किया गया है। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आगे प्राथमिक जांच के लिए सीएसपी योगिताबाली खापर्डे को जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें