फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत

Tue, 23 Dec 2025 04:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर-चांपा में एक ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक पर पीछे बैठी 45 वर्षीय महिला ट्रक के पहियों तले कुचल गईं। वहीं पति कृष्णकुमार घायल हो गए। 
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला ट्रक के पहियों के नीचे आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तनौद निवासी 45 वर्षीय भगवती साहू अपने पति कृष्णकुमार साहू के साथ मुड़पार गांव में आयोजित छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही वे ग्राम दुरपा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 

टक्कर के बाद कृष्णकुमार साहू बाइक सहित सड़क किनारे गिर गए, जबकि भगवती साहू ट्रक के पहियों में फंसकर घसीटती चली गईं। ट्रक के पहियों से कुचलने के कारण महिला के कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंच जहां महिला की सांसे चल रही थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें