जांजगीर चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को चपेट में लेते हुए कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हुई है। ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस जांच कर रही है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, शाम करीबन सात बजे जांजगीर के एनएच-49 मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में सवार युवक लक्ष्मीकांत कश्यप 32 वर्ष को पहले टक्कर मारी जिसके बाद कुचला है और मौके पर ही मौत हुई है। मृतक स्वामी आत्मानंद स्कूल नवागढ़ में शिक्षक के पद पर पदस्थ था।