फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात: 'छोटा हाथी' ने एक बुजुर्ग को 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई मौत

Wed, 15 May 2024 10:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर में पैदल चलकर घर जा रहे एक बुजुर्ग को छोटा हाथी वाहन ने कुचल दिया। इतना ही नहीं 100 मीटर तक घसीटा भी। जिसके बाद मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के खटोला मार्ग में तेज रफ्तार छोटा हाथी पिकअप वाहन चालक ने पैदाल चलकर जा रहे एक बुजुर्ग को पीछे से ठोकर मारकर कुचला दिया। इतना ही नहीं 100 मीटर तक सड़क में घसीटते हुए वाहन के नीचे ले गया। हादसे में मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। शव वाहन के नीचे पड़ा हुआ है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, ग्राम खटोला का रहने वाला चुहरु कंवर 65 वर्ष जोकि बुधवार को ग्राम बरगवा में बाजार सब्जी लेने गया हुआ था। वह शाम करीबन 8.30 बजे बाजार से सब्जी लेकर पैदल अपने घर खटोला जा रहा था। गांव पहुंचा था कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार छोटा हाथी चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए जोरदार ठोकर मार दी।

जिससे बुजुर्ग चुहरु कंवर छोटा हाथी के नीचे आ गया। उसे सड़क पर 100 मीटर तक घसीटते हुए दूर जा रुका। हादसे के बाद से चालक वाहन को छोड़कर मौके पर से फरार हो गया। शव भी वाहन के नीचे दबा हुआ है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को होने पर मौके पर पहुंची हुई है। हादसे के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में गुस्सा है। सड़क पर उतरकर चक्का जाम दिया। फिलहाल, पुलिस मामले को शांत करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें