फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: चोरी के तीन मामलों में शामिल था आरक्षक, जांच में पाया दोषी, एसपी ने किया बर्खास्त

Thu, 05 Jun 2025 09:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में चोरी की वारदात में शामिल आरक्षक शशिकांत को एसपी ने पद से बर्खास्त कर दिया है। आदेश एसपी विजय पांडेय ने जारी किया है।
विज्ञापन
आरक्षक पद से हुआ बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के रक्षितकेंद्र में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी के तीन मामलों में संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए संलिप्त पाया गया था। उसे दिनांक 23 मई 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विभाग ने इसे अत्यंत गंभीर सेवा विपरीत आचरण मानते हुए आज आरक्षक को सेवा से बर्खास्त किया है। पुलिस बल में रहते हुए ऐसा कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आरक्षक पर संगठित गिरोह के साथ चोरी में संलिप्तता पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है।
विज्ञापन


इस प्रकार की संलिप्तता न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि पुलिस बल की साख को भी गहरा आघात पहुंचाती है। ऐसे मामलों में विभाग अब शून्य सहनशीलता की नीति अपना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें