फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: हसदेव और महानदी में रेत माफिया बेलगाम, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

Wed, 16 Apr 2025 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव और महानदी की गोद में पल रहा रेत माफिया का अवैध साम्राज्य अब अपनी हदें पार कर चुका है। बिना किसी अनुमति के रोजाना हाईवा और ट्रैक्टरों से भारी मात्रा में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
हसदेव और महानदी में रेत माफिया बेलगाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव और महानदी की गोद में पल रहा रेत माफिया का अवैध साम्राज्य अब अपनी हदें पार कर चुका है। बिना किसी अनुमति के रोजाना हाईवा और ट्रैक्टरों से भारी मात्रा में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि नियमों को ताक पर रखकर नदी के भीतर चैन माउंटेन मशीन से रेत लोड किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में रेत की उपलब्धता सबसे अधिक है। हसदेव और महानदी की रेत से शासन को करोड़ों की आमदनी होती है। लेकिन इस बार रेत घाटों की नीलामी नहीं होने के कारण, अधिकतर घाट राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दबंगों के कब्जे में हैं। ये लोग भारी मशीनों से रेत का दोहन कर बड़े-बड़े वाहनों में रातों-रात बेच रहे हैं। शिवरीनारायण क्षेत्र की रेत बिलासपुर और मुंगेली तक पहुंच रही है, जबकि चाम्पा के पंतोरा क्षेत्र की रेत भी ऊंची कीमतों में बाहर भेजी जा रही है। इससे शासन को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। शिकायतें तो होती हैं, लेकिन कार्रवाई कभी-कभार ही होती है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पीथमपुर क्षेत्र में हसदेव नदी के अंदर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन, पांच हाईवा और पंतोरा क्षेत्र से 13 ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। खनिज अधिकारी ने बताया कि दो दिनों में 30 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई की गई है और खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


जिले में अवैध कारोबार के चलते रेत की कीमतों में भारी इजाफा हो गया है। आम जनता को घर बनाने में दिक्कत हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भी इससे प्रभावित हो रही है। ऐसे में जरूरत है कि शासन सख्त कदम उठाए, ताकि रेत माफियाओं पर लगाम लगे और आम जनता को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें