फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों की महफिल पर छापा: जांजगीर चांपा में 12 को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा, मोबाइल और बाइक जब्त

Thu, 03 Apr 2025 06:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई की है। जहां अलग-अलग जगहों से 12 लोगों को दबोचा है। वहीं पकड़े गए लोगों के पास से मोबाइल, नकदी बरामद हुई है।वहीं पांच मोटर साइकिल भी जब्त की हैं।
विज्ञापन
जांजगीर चांपा में जुआरियों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में इन दिनों जुआ खेलने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से 5 और पामगढ़ थाना क्षेत्र से 7 कुल 12 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। इनके पास से 18,600 रुपये और 4 मोबाइल,  पांच मोटर साइकिल को जब्त किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बरगांव में तालाब के पास कुछ लोग पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिसपर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सात लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। इनके पास से 8100 रुपे नगदी रकम और 4 नग मोबाइल, 5 मोटर साइकिल को मौके पर से जब्त किया गया।

वहीं शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़पार कांजी नाला के पास जुआ खेलते 5 लोगों को पकड़ा गया है। जिनके पास से 10500 रुपये नकदी जब्त की है। इन सभी 12 जुआरियों पर अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें