फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, ड्यूटी खत्म कर जा रहे थे घर

Wed, 17 Sep 2025 12:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के लक्षनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में पुलिस जवान आरक्षक प्रहलाद दिनकर की मौके पर ही मौत हुई है। घटना मंगलवार की रात करीबन 10 बजे की है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के लक्षनपुर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में पुलिस जवान आरक्षक प्रहलाद दिनकर की मौके पर ही मौत हुई है। घटना मंगलवार की रात करीबन 10 बजे की है। वही ट्रेलर वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर जोकि मंगलवार की रात 9 बजे को थाने में ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए बाइक से निकाला था। इस बीच पर लछनपुर चौक के पास पहुंचा था कि जांजगीर की ओर से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिससे आरक्षक प्रहलाद दिनकर का सिर बुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रेलर चालक  मौके पर से भाग निकला। 

घटना की जानकारी मिलने के के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची और शव को सड़क से उठाकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। आज  बुधवार को शव का  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद फरार हुए ट्रेलर वाहन और चालक को पुलिस ने सारागांव थाना क्षेत्र से पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी चालक पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें