जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी को जांजगीर पुलिस ने पांच साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी को जांजगीर पुलिस ने पांच साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के पिता ने 30/5/2019 जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भागकर लेजाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद से ही आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी फरार चल रहा था। जिसकी तलाश 2019 वर्ष से की जा रही थी इस बीच सूचना मिली कि आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी दिल्ली में रहकर रोजी मजदूरी का काम कर रहा है। जिसपर पुलिस टीम को भेजकर हिरासत में लिया गया। जिसे जांजगीर थाने लेकर पहुंची और नाबालिक लड़की से दुष्कर्म की घटना को लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी हरि शंकर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।