फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Chhattisgarh: जांजगीर चांपा में पीएम मोदी की जनसभा, तैयारी पूरी; एक लाख लोगों के आने का दावा

Tue, 23 Apr 2024 10:32 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में जन सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट मांगेंगे। दावा है कि यहां पर कम से कम एक लाख लोगों की भीड़ रहेगी। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा लोकसभा के सक्ती विधानसभा क्षेत्र जेठा के मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज दोपहर दो बजे आगमन होगा। जहां भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में  आम सभा को संबोधित करेंगे और भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए जनता से अपील करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी का छतासीगढ़ में दो दौरे हैं। जिसमें 23 अप्रैल को सक्ती के जेठा मैदान में आज दोपहर दो बजे पहुचेंगे और आम जनता के संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी पूरी की गई है। पांच हजार स्क्वायर फिट में तीन पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें एक लाख लोगों के आने का दावा किया गया है।

पीएम मोदी का जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। उनका यह दौरा अहम भूमिका रहेगा। वहीं सभा स्थल से लेकर पूरे इलाके में जवानों की तैनाती की गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को बनाया गया है। मैदान में तीन हैलीपेड भी बनाए गए हैं। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और सुरक्षा जवानों का हेलीकॉप्टर उतरेगा। जहां से वे पंडाल तक कार के माध्यम से पहुचेंगे।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के बाद कोई भी प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर नहीं आया। पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आने से जनता और भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है। बड़ी संख्या में अमजनता उन्हें सुनने के लिए उत्साहित है।

छत्तीसगढ़ की जनता 11 में से 11 लोक सभा सीट पीएम नरेंद्र मोदी को जीतकर देने का मन बना लिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत को चार जून को खुले में बहस करने का चैलेंज भी दिया। कहा जनता राहुल गांधी उर्फ पप्पू को नहीं वोट देगी। सात मई को वोटिंग होनी है। जिसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी का यह छत्तीसगढ़ का दूसरा दौरा है। इसे पहले साल 2019 में पीएम ने जांजगीर में आम सभा को संबोधित किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें