फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में ठग का कारनामा: जमीन और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Thu, 17 Apr 2025 10:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में रकम दोगुनी करने का लालच देने वाला गिरफ्तार हो गया है। लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी का नाम पीयूष जायसवाल है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में जमीन खरीद-बिक्री और शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से जमीन संबंधी दस्तावेज, दो चारपहिया वाहन, तीन मोबाइल, एक लैपटॉप सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहौद निवासी रामप्रसाद यादव ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक सेमिनार के दौरान उसकी पहचान पीयूष जायसवाल से हुई। पीयूष ने सेमिनार में जमीन और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लुभावने ऑफर दिए।

जिससे प्रभावित होकर रामप्रसाद ने अलग-अलग खातों व नगदी के माध्यम से कुल 1,24,10,000 रुपये आरोपी को दिए। न तो जमीन दी गई, न ही शेयर ट्रेडिंग का कोई लाभ मिला। पीड़ित को दिए गए चेक भी बाउंस हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम ने रायगढ़ के पलगड़ा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने क्षेत्र के कई लोगों को इसी प्रकार झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है। ठगी के पैसे से खरीदी गई जमीन, वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों एवं लेनदेन से जुड़े अन्य माध्यमों की जांच कर रही है। साथ ही इस ठगी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें