जांजगीर चाम्पा जिला के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, इस शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दूरी बना कर रखी।
जांजगीर चाम्पा जिला के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, इस शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने दूरी बना कर रखी जिसे बीजेपी के पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने मंच से विरोध किया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सदस्यों को शपथ दिलाया।
विज्ञापन
जांजगीर चाम्पा जिला के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया,, शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता पूर्व प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह,पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू के साथ बीजेपी जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने शिरकर क़ी,और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित सदस्यों को शपथ दिलाया,नारायण चंदेल में अब तक शपथ लेने और अब शपथ दिलाने का अनुभव को अनूठा बताया,, उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में सी ई ओ क़ी अनुपस्थिति पर सवाल उठाया और और जाँच कराने क़ी बात क़ी,, पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने मंच से ही अधिकारियो क़ी इस अनुपस्थिति पर सवाल उठाया।
वहीं नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सत्य लता मिरी ने कहा कि जिले की जनता ने मौका दिया है, अब सभी सदस्यों के साथ मिल कर गाँव के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और राज्य सरकार की योजना को पहुंचाने का दावा किया, वही अधिकारियो की अनुपस्थिति पर चर्चा करने की बात की। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण में अतिथि के रूप में बीजेपी के ही पदाधिकारी शामिल हुए,जिसके कारण इस शपथ ग्रहण पर सवाल उठने लगा है,, आखिर क्या वजह है कि इस कार्यक्रम से अधिकारियो ने दूरी क्यों बनाई।