फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा: विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, मुचलके पर रिहा, दीवार पर जबरन एसी लगाने का मामला

Tue, 01 Jul 2025 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, हालांकि मामला जमानतीय होने के कारण उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विधायक बालेश्वर साहू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है, हालांकि मामला जमानतीय होने के कारण उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। विवाद उनके पड़ोसी से एसी यूनिट लगाने को लेकर हुआ था, जो देखते ही देखते हाथापाई और धमकी तक पहुँच गया। दरअसल, 10 जून 2025 को चांपा निवासी चंद्रशेखर राठौर ने थाने में लिखित शिकायत दी थी कि विधायक साहू ने उनके मकान की दीवार पर जबरदस्ती अपना एसी का आउटर यूनिट लगा दिया था। कई बार कहने के बावजूद इसे नहीं हटाया गया।

विज्ञापन


घटना के दिन जब शिकायतकर्ता के जीजा हेमंत राठौर ने मौके पर मौजूद मजदूरों से एसी हटाने को कहा, तो विधायक खुद मौके पर पहुंचे और परिवार से विवाद करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब हेमंत राठौर ने मोबाइल से पूरी घटना की रिकॉर्डिंग शुरू की, तो विधायक ने उनका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दी।

इतना ही नहीं, विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारे और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत की जांच के बाद मामला सत्य पाया गया, और चांपा थाना पुलिस ने धारा 329(4), 296, 351(2), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विधायक को  को गिरफ्तार किया गया।  हालांकि मामला जमानतीय होने के कारण विधायक साहू को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है, और गिरफ्तारी की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भी भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें