फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: करंट की चपेट में आने से नाबालिग लड़के की मौत, जंगली सुअर को मारने के लिए बिछाया तार

Wed, 01 Jan 2025 02:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कचंदा में जंगली सुआर मारने की बिछाई करंट की चपेट में आने से एक नाबालिक लड़के की मौत हुई है। वहीं दूसरा नाबालिग लड़का घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कचंदा में जंगली सुआर मारने की बिछाई करंट की चपेट में आने से एक नाबालिक लड़के की मौत हुई है। वहीं दूसरा नाबालिग लड़का घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर 2024 को ग्राम कचंदा के जंगल में अज्ञात लोगों के द्वारा तालाब के किनारे लगे 11 केवी के ट्रांसफार्मर से जंगली सुआर को मारने के लिए जाल बिछाया गया था। जिसमें गांव के तीन नाबालिक लड़के शौच के लिए पहुंचे हुए थे अंधेरा होने के कारण दिखाई नहीं दिया जिसमें यशु यादव के घुटना जल है वह हरीश सिंह चौहान की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं तीसरा नाबालिक लड़का बच गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

आज बुधवार की सुबह पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वही शिवरीनारायण थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें