चांपा क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा से टकराकर 15 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सीसीटीवी में हादसा कैद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।
जांजगीर चांपा के चांपा थाना क्षेत्र में भोजपुर मेन रोड पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से 15 वर्षीय बाइक सवार नाबालिग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आशीष चौहान के रूप में हुई है। घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार नाबालिग की रफ्तार तेज थी। इस दौरान सड़क किनारे से बाइक का पहिया फिसल गया। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भीड़ को शांत करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। वहीं वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।