आंख में डालते समय कुर्सी पर गिरी मिर्ची
- फोटो : अमर उजाला
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक के पास शर्म रईस मिल के मुंशी राखी राम कश्यप की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर दराज में रखें छह लाख 60,000 हजार रुपए की लूट की गई है। दोनों आरोपियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है।
मुंशी राखी राम कश्यप ने बताया की वह शर्मा रईस मिल में काम करता है। वह 10.50 बजे रईस मिल के ऑफिस में बैठा हुआ था। तभी दो लोग जोकि सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में हेलमेंट पहने हुए आए और मेरे आंख में मिर्ची पाउडर डालकर छह लाख 60,000 रुपये लेकर फरार हो गये। राखी राम ने बताया की वह दो दिनों से पैसा कलेक्शन कर घर रखा हुआ था।
इस मामले में थाना प्रभारी सत्यकला ने बताया की दो लोगों ने मिलकर शर्मा रईस मिली के मुंशी के साथ लूट की घटना की जानकारी मिली है। आस पास सड़को और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है जिसमे दो लोग हेलमेंट पहन कर अंदर घुसते हुए नजर आ रहे है। फिलहाल जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।