फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: आंख में मिर्ची पाउडर डालकर छह लाख 60 हजार रुपये की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों आरोपी

Wed, 06 Sep 2023 04:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

इस मामले में थाना प्रभारी सत्यकला ने बताया की दो लोगों ने मिलकर शर्मा रईस मिली के मुंशी के साथ लूट की घटना की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन
आंख में डालते समय कुर्सी पर गिरी मिर्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के मिनी माता चौक के पास शर्म रईस मिल के मुंशी राखी राम कश्यप की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर दराज में रखें छह  लाख 60,000 हजार रुपए की लूट की गई है। दोनों आरोपियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

 

मुंशी राखी राम कश्यप ने बताया की वह शर्मा रईस मिल में काम करता है। वह 10.50 बजे रईस मिल के ऑफिस में बैठा हुआ था। तभी दो लोग जोकि सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में हेलमेंट पहने हुए आए और मेरे आंख में मिर्ची पाउडर डालकर छह लाख 60,000  रुपये लेकर फरार हो गये। राखी राम ने बताया की वह दो दिनों से पैसा कलेक्शन कर घर रखा हुआ था।

 

इस मामले में थाना प्रभारी सत्यकला ने बताया की दो लोगों ने मिलकर शर्मा रईस मिली के मुंशी के साथ लूट की घटना की जानकारी मिली है। आस पास सड़को और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है जिसमे दो लोग हेलमेंट पहन कर अंदर घुसते हुए नजर आ रहे है। फिलहाल जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें