फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: भू विस्थापितों की 86 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल, नौकरी और जीवन निर्वाह भत्ता बहाली की मांग

Tue, 07 Jan 2025 06:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के दर्राभाटा चौक के पास मड़वा पावर प्लांट में नौकरी एवं जीवन निर्वाह भत्ता की मांग को लेकर 2 माह 26 दिनों से भू विस्थापितो का हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
भू विस्थापितों की 86 दिनों से हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के दर्राभाटा चौक के पास मड़वा पावर प्लांट में नौकरी एवं जीवन निर्वाह भत्ता की मांग को लेकर 2 माह 26 दिनों से भू विस्थापितो का हड़ताल जारी है। कचहरी चौक में रैली के माध्यम से जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम नयाब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया है। 

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे भू विस्थापितो का कहना है कि,हमारे अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। हमारी भूमि अधिग्रहण के समय किया गया वादा अब तक पूरा  नहीं हुए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल ने लिखित में हमें नौकरी और जीवन निर्वाह भत्ता देने का वादा किया था। वही भू विस्थापितो के परिवार में सभी ने 12वीं पास कर लिया है। जिसके बाद आईटीआई प्रशिक्षण दिलाने का वादा भी किया गया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। अब बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है, जबकि हमें नजरअंदाज किया जा रहा है।

जिससे हमारे परिवार का जीवन निर्वाह का साधन छीना जा रहा है। जो भत्ता पहले 5160 रुपये था, उसे घटाकर 2000 रुपये कर दिया गया है। हम चाहते हैं कि हमें पहले नौकरी दी जाए और भत्ता भी बहाल किया जाए। 85 दिनों से हड़ताल कर रखी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार से अपील करते हैं कि हमारी मांगों को गंभीरता से लिया जाए और जल्द समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग पूरी नहीं हुई तो होगा आंदोलन
वहीं सही समय पर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ शासन होगा।







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें