फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जांजगीर चांपा में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2024 10:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा में छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद में नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से लाखों की ठग का मामला सामने आया है। आरोपी शिक्षक गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद पर वर्ष 2019 में नौकरी लगाने के नाम पर सुलोचना बंजारे और कृष्ण कश्यप से तीन लाख रुपये की ठगी के आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


बालको नगर कोरबा की रहने वाली सुलोचना बंजारे ने मामला दर्ज कराया था। छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद पर वर्ष 2019 में वैकेंसी में फॉर्म भरा था। इस बीच रिश्तेदार के माध्यम से मनमोहन सिंह से जान पहचान हुई, जोकि पुटपुरा के शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

मनमोहन सिंह ने नौकरी के लिए पांच से छह लाख रुपये लगने की बात कही और अपने घर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर बुलाया था। इस बीच 14 अक्टूबर 2019 को पति उनके चाचा के साथ पहुंचे हुए थे। मनमोहन ने कहा कि रिजल्ट आने वाला है। जल्दी से पैसे दोगे तो लिस्ट में नाम आने की बात कही। जिसपर विश्वास में 1.50 लाख रुपए नगदी रकम दी। वहीं नेहरू नगर बालकों का रहने वाल कृष्णा कश्यप ने भी 1.50 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद नंबर कम आने पर नाम नहीं आया था तब ठगी होने का एहसास होने पर पैसे की मांग करने पर टाल-मटोल जवाब दिया करता था। सिटी कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर मनमोहन सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रकम लेने की बात स्वीकार की। वहीं 45 हजार रुपये फोन के माध्यम से लौटने की बात स्वीकार की है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें