फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: जांजगीर चांपा में अपहरण कर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, घर से स्कूल जाने निकली थी पीड़िता

Sat, 03 Aug 2024 09:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

पुलिस ने दीपक साहू 22 वर्ष के पास से नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया। नाबालिग लड़की ने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान ही दीपक से पहचान हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले में अपहरण कर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया गया है। चार फरवरी से नाबालिग लड़की लापता थी। पिता ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चार फरवरी को लड़की के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की घर से सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने की बात कह कर चली गई, जोकि देर शाम तक घर वापस नहीं आई। पड़ोसी, रिश्तेदार से भी जानकारी करने पर कुछ पता नहीं चला। 

पिता ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। शिवरीनारायण थाने में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस अपहरण हुई नाबालिग लड़की की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन


इस बीच पुलिस को सूचना मिलने पर दीपक साहू 22 वर्ष को पकड़ लिया, जिसके पास से पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया। नाबालिग लड़की ने बताया कि स्कूल आने-जाने के दौरान ही दीपक से पहचान हुई थी, शादी का झांसा देकर अपने साथ जम्मू कश्मीर लेकर चला गया और दुष्कर्म किया। आरोपी दीपक साहू ने पूछताछ में दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें