फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नाले में बाइक समेत मिला युवक का शव, पुल की रेलिंग से टकराने के बाद हादसे की आशंका

Tue, 17 Nov 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

बनारी में नाले के भीतर मोटरसाइकिल समेत 28 वर्षीय प्रवीण मारचे का शव मिला। युवक ससुराल से अपनी दीदी के घर जाने निकला था। प्रारंभिक जांच में पुल की रेलिंग से बाइक टकराने के बाद नाले में गिरने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नाले में मिला युवक का शव।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनारी स्थित नाले में एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अकलतरा निवासी 28 वर्षीय प्रवीण मारचे के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद युवक मोटरसाइकिल समेत नाले में गिर गया होगा। सिटी कोतवाली पुलिस को गांव के सरपंच के माध्यम से सूचना मिली थी। सरपंच ने बताया था कि नाले में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रवीण मारचे निवासी अकलतरा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल प्रवीण के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ससुराल से दीदी के घर जा रहा था प्रवीण
प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रवीण 16 नवंबर को अपने ससुराल ग्राम पुटपुरा आया हुआ था। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे वह नैला स्थित अपनी दीदी के घर जाने के लिए निकला था। पुलिस को आशंका है कि रास्ते में बनारी के पास पुल पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह रेलिंग से टकराकर बाइक समेत नाले में जा गिरा।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मंगलवार को पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें